मुख्य समाचार

सिरमौर : दो दिवसीय जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला शुरू, एसडीएम पच्छाद ने किया विधिवत शुभारंभ

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला सिरमौर के नारग का प्रसिद्व एवं पारंपरिक दो दिवसीय जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेले का शुभारंभ अध्यक्ष मेला कमेटी एवं एसडीएम पच्छाद डॉ० संजीव कुमार धीमान ने मां नगरकोटी देवी की विधिवत पूजा अर्चना से किया। पूजा करने के उपरांत मंदिर से मेला ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मां नगरकोटी के कारदारों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। एसडीएम ने जिला स्तरीय मेले के शुभारंभ के दौरान उपस्थित लोगों को मां नगरकोटी मेले की बधाई देते हुए कहा कि नारग का यह जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला सिरमौर जिला में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। दशकों से इस मेले का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ होता आ रहा है। जिसमें न केवल नारग व पच्छाद क्षेत्र के लोग भाग लेते हैं बल्कि सिरमौर के अन्य क्षेत्रों से लोग भी इस मेले में पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला देव परंपरा से जुड़ा होने के साथ-साथ आपसी मेलजोल, खेल-कूद व सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। एसडीएम ने बताया कि मां नगरकोटी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा करेंगे। वह कल प्रातः 10:15 बजे मां नगरकोटी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और उसके उपरांत पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मां नगरकोटी देवी की मंदिर से मेला ग्राउंड तक निकाली जाने वाली शोभा यात्रा में शामिल होंगे। वह खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी करेंगे। उपायुक्त सिरमौर महिलाओं द्वारा रस्साकस्सी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के अलावा विशाल दंगल का भी शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को प्रातः 6 बजे मैराथन ‌( नशा मुक्ति के लिए दौड़) प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। मेले के प्रथम दिन नरेश चन्द वर्मा (वर्मा ज्वैलर्स सोलन) ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेला कमेटी ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी व मां नगरकोटी देवी की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। एसडीएम ने बताया कि अंतिम सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोज शर्मा किन्हीं कारणों से नहीं आ रहे हैं और अमनीत मदान (डब्ल्यूडीपीएल) सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दोनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है और आज की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य कलाकार रमेश कटोच, नरेंद्र निटू, कपिल शर्मा और मदन झालटा अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इससे पूर्व एसडीएम ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग व आदर्श स्वयं सहायता समूह नारग के स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ कर अवलोकन किया । मेले के दौरान स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मेले में निर्वाचन विभाग द्वारा चुनाव का पर्व, देश का गर्व थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार दीपक सूद, खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक चौहान सहित विभिन्न क्षेत्रों से रंग-बिरंगे परिधानों में आए लोग मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

2 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

10 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

24 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago