ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
जिला सिरमौर के रेणुका जी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा 6 अप्रैल को आज ददाहू में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में एक बाइक रैली श्री रेणुका जी से ददाहु तक निकली। इस रैली में जिला सिरमौर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर की अध्यक्षता में रैली निकाली गई। स्थापना दिवस पर इस बाइक रैली का समापन गौशाला सती बाग के परिसर में किया गया जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया गया और भारतीय जनता पार्टी के नारों का उद्घोष किया गया। भाजपा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण गर्ग ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि बीजेपी आज 42 साल की हो गई। 6 अप्रैल 1980 को जब ये पौधा रोपा गया था, तो लगा नहीं था कि अपने शुरूआती स्वरूप जनसंघ से भी कई गुना बड़ा पेड़ लगेगा। इतना बड़ा कि बाकी पेड़ इसके आगे बौने या पौधे लगेंगे।इस स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण गर्ग युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज ठाकुर सुरेश शर्मा जोगिंदर सिंह हरीश गर्ग विजयपाल रमन ठाकुर नरेश अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…