मुख्य समाचार

राजगढ़ :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबीधार में  नवी और ग्यारहवी कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

राजगढ़ (पवन तोमर /ब्यूरो चीफ़ ),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबीधार में प्रधानाचार्य डीडी सिमर की अध्यक्षता में नवी कक्षा और ग्यारहवी कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। ग्यारहवी  कक्षा  का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है | कक्षा में दीपक पुत्र संदीप सिंह ने 77% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया इशांत आर्य(पुत्र) सतीश कुमार ने 72.2 प्रतिशत और सौरव (पुत्र) नीरज 70% अंक के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। नवी कक्षा में हर्षिता पंडित पुत्री  कुलदीप 79 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया ,जबकि संचित(पुत्र) सुरेंद्र सिंह ने 77.28% तथा हर्ष ठाकुर (पुत्र) देशराज 75.71% अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य महोदय द्वारा इन बच्चों को शाबाशी प्रदान करते हुए,आशा जताई कि आने वाले शैक्षणिक वर्ष में इनका उत्कृष्ट प्रदर्शन लाने के लिए जी तोड़ मेहनत की आवश्यकता है। नवी कक्षा का परीक्षा परिणाम 84 प्रतिशत रहा है। इसके उपरांत आम सभा का आयोजन भी किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा समग्र शिक्षा के तहत प्राप्त विभिन्न प्रकार के अनुदान का  वार्षिक लेखा-जोखा सदन में रखा गया। जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। विशेष मुद्दों के तहत चार दीवारी के लिए प्राप्त 6 लाख रुपए के खर्च करने बारे में आचार संहिता के चलते अभी तक इस राशि को खर्च नहीं किया गया है। इसके साथ-साथ विद्यालय भवन निधि कमेटी गठन करने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया गया। विद्यालय विकास योजना पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। विद्यालय में चल रहे रिक्त पदों की जानकारी भी सदन में सांझा की गई। विद्यालय में चल रहे रिक्त पदों जिसमें प्रवक्ता राजनीति विज्ञान,हिंदी,टीजीटी,नॉन मेडिकल ,कला अध्यापक,सुपरिटेंडेंट,सीनियर असिस्टेंट,क्लर्क के खाली पड़े हुए पदों को भरने की मांग भी की गई। आज की आम सभा में सबसे ज्वलंत मुद्दे के अंतर्गत के अंतर्गत क्षतिग्रस्त हुए विद्यालय भवन को असुरक्षित करवाने वाले प्रक्रिया पर विस्तार रूप से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ने बताया की विद्यालय भवन को असुरक्षित करवाने संबंधी प्रक्रिया जारी है।  संबंधित केस उप शिक्षा निदेशक महोदय सिरमौर को प्रेषित किया जा चुका है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों पर भी विचार सांझा किए गए। अभिभावक द्वारा विद्यालय प्रयासों की सराहना भी की गई। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान  सुरेंद्र सिंह ठाकुर, केंद्र मुख्य शिक्षिका कमला शर्मा,  दीपक कुमार जेबीटी ,जी सी पी एस ,चंबीधार, अभिभावक राजेंद्र कुमार ,सुरेंद्र सिंह, पंकज कुमार, सोनित कुमार ,अमित चंद ,किशन सिंह, अंजना ,निशा, निशा, मंजू, सीमा ,पदम् देव, कपिल देव ,महेश दत्त, योगेश शर्मा सुरजीत, वेद प्रकाश, मंजू शर्मा, राकेश कुमार ,प्रभा शर्मा, रुचिका, प्रीति, राहुल ठाकुर महेंद्र सिंह, राजेश कुमार, भारती देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, सरिता, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  बृजमोहन प्रवक्ता अंग्रेजी ,अंजना प्रवक्ता अर्थशास्त्र , पंकज कुमार प्रवक्ता इतिहास , सरिता कला स्नातक, राकेश कुमार कला स्नातक, अजीव कुमार विज्ञान स्नातक,  दीपिका शास्त्री,  सुषमा देवी पीईटी,  नीरज कुमार वीटी,  राहुल कुमार वीटी, महेंद्रकुमार, जगपाल, कमलेश, मदनलाल भी उपस्थित रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

2 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

3 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

5 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

7 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

9 hours ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

9 hours ago