मुख्य समाचार

सोलन : स्वीप टीम ने मतदान के प्रति जागरूक किया युवाओं को

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट),

ज़िला सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता टीम द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अर्की के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अर्की में आयोजित चार दिवसीय ज़िला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर युवा खिलाड़ियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।  स्वीप कार्यक्रम के अर्की के नोडल अधिकारी यशपाल शर्मा ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं का मतदान में भाग लेना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि युवाओं का कर्तव्य भी है। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. हेमराज सूर्य ने इस अवसर पर कहा कि जिन छात्र-छात्राओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, और वे प्रथम अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, ऐसे युवा वोटर हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण अवश्य कर लें। उन्होंने सभी पात्र युवा आईटीआई प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव-2024 में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर आईटीआई प्रधानाचार्य अजय ठाकुर और आईटीआई निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) प्रभारी शिशुपाल शर्मा उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिवार को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस…

1 minute ago

कालाबाजारी पर लगाम, हिमाचल में गैस सिस्टम हुआ पारदर्शी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम…

58 minutes ago

बिजली सब्सिडी बहाल: 300 यूनिट तक फिर सस्ती बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश…

7 hours ago

भगवान कहलाने वाला डॉक्टर बना तस्कर: नाहन चिट्टा केस में चौंकाने वाला खुलासा

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में सामने आए चिट्टा मामले में एक…

17 hours ago

पंचायती राज चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बदलाव के नियम पर हाईकोर्ट की रोक

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव 2026 से पहले आरक्षण रोस्टर को…

21 hours ago

नाहन में 19 जुलाई को होगी 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 20 अप्रैल से शुरू होंगी प्रभात फेरियां

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में…

22 hours ago