भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
विश्व-विख्यात पवित्र मणिमहेश कैलाश धाम जंहा पर इस समय पंहुच पाना किसी भी चुनौती से कम नहीं है सोमवार 25 मार्च 2024 को जम्मू के संत देवी दास महाराज द्वारा पवित्र मणिमहेश कैलाश झील के दर्शन किए गये । भारी बर्फबारी में इस साल के यह संत महात्मा पंहुचने वाले पहले व्यक्ति हैं । इसके अलावा एक शिव भक्त जनवरी माह में भी मणिमहेश झील पर पंहुचे थे लेकिन उस समय बर्फबारी का दौर शुरू नहीं हुआ था व बर्फ बहुत कम थी । उसके बाद पूरे क्षेत्र में जमकर भारी बर्फबारी हुई है। उन्होंने यह तस्वीरें सोशल मिडिया पर शेयर की जहां उन्होंने बताया कि इस समय मणिमहेश झील पर 15 फीट के करीब भारी बर्फ है व प्रकृति ने बर्फ की सफेद चादर ओढ रखी है मंदिर की त्रिशूलें मात्र दिखाई दे रही है । उन्होंने बताया कि झील काली कुंड में बर्फ से थोडी सी खाली है मणिमहेश कैलाश धाम के शकुशल दर्शन कर लौटने के लिए वो अपने आपको भाग्यशाली शिवभक्त मानते हैं। आपको बता दें की गत वर्ष भारी बर्फबारी होने के बावजूद इस समय मणिमहेश धाम में ग्लेशियर गिरते रहते हैं व रास्ते का भी कोई अता पता नहीं होता है । मणिमहेश पुजारी व स्थानीय निवासी गाईड व ट्रैकर पप्पू शर्मा ने बताया कि गत वर्ष 13 अप्रैल से हमारे ट्रैकिंग ग्रुप जाने शुरू हो जाएंगे लेकिन कोई भी शिव भक्त बिना गाईड के इस समय जाने का रिस्क न लें, फोटो कैप्शन, पवित्र मणिमहेश कैलाश धाम जंहा पर संत देवी दास महाराज जम्मू ने 25 मार्च को दर्शन किए।
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ) 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…
ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…