मुख्य समाचार

मंडी : राजनीतिक दल ऑन-लाईन प्राप्त कर सकेगे चुनाव-प्रचार संबंधी अनुमतियां

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट ),

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के लिए ऑनलाइन सुविधा पोर्टल से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए एक दिवसीय कार्याशाला का आयोजन किया गया। कार्याशाला की अध्यक्षता एसडीएम करसोग राजकुमार ने की। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाने वाली चुनावी रैलियां, वाहनों इत्यादी पर चुनाव-प्रचार से संबंधित विभिन्न प्रकार के पोस्टर व बैनर इत्यादी लगाने के लिए अनुमति लेने की आवश्यकता रहती है। चुनाव आयोग ने इस कार्य को आसान बनाने के लिए राजनीतिक दलों व विभिन्न नोडल अधिकारियों के लिए ऑनलाइन सुविधा पोर्टल आरंभ किया है। जिसके माध्यम से सभी राजनीतिक दल चुनाव-प्रचार से संबंधित विभिन्न प्रकार की अनुमतियां ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार संबंधी विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के लिए राजनीतिक दलों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर काटने के बजाए ऑनलाइन आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए ताकि बिना किसी परेशानी के विभिन्न अनुमतियां आसानी से प्राप्त की जा सके। उन्होंनेे कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विशेष रूप से पुलिस, लोक निर्माण विभाग और फायर विभाग से संबंधित अनुमतियां आवश्यक रहती है। एसडीएम ने इन विभागों के नोडल अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि ऑनलाइन सुविधा पोर्टल की प्रतिदिन प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करे ताकि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा मांगी जाने वाली अनुमति या एनओसी, उन्हें समय पर दी जा सके। एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि चुनावी रैलियों के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना से बचाव व रैलियों को बिना किसी बाधा के संपन्न करने के लिए इस सुविधा का लाभ उठाए ताकि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी व शान्तिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाया जा सके। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुविधा पोर्टल एप्प के माध्यम से विभिन्न अनुमतियां हासिल करने का डैमों देकर प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्याशाला में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

6 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

7 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

10 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

11 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

13 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

13 hours ago