मुख्य समाचार

सोलन : मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी महत्वपूर्ण – डॉ. जगदीश सिंह नेगी

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट ),

लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सोलन जिला में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निदेशक शिक्षा (उच्चतर) सोलन डॉ. जगदीश सिंह नेगी रहे। जगदीश सिंह नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व होता है और मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी अहम है। उन्होंने उपस्थित जनों से निर्वाचन विभाग का यह संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। स्वीप नोडल अधिकारी हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित बच्चों, अभिभावकों तथा वहां के स्टाफ को बूथ स्तर अधिकारी (बी.एल.ओ.) तथा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से वोट बनाने के बारे में अवगत करवाया गया। साथ ही मतदान केंद्र पर मतदान वाले दिन निर्वाचन विभाग की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं बारे भी अवगत करवाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का आवाहन किया कि निर्वाचन विभाग द्वारा दिया गया यह संदेश आपके माध्यम से घर-घर तक तथा समाज तक पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित उप जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) राजकुमार पराशर द्वारा विद्यार्थियों को भारत के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी के बारे में तथा वह कैसे भारत के प्रथम मतदाता बने, इस संबंध में पूर्ण कहानी बताकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट की प्रधानाचार्य आभा चंदेल, बच्चों के अभिभावक, स्थानीय स्कूल का स्टाफ तथा लगभग 60 विद्यार्थी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

7 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

9 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

9 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

9 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

10 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

12 hours ago