शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट )
अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक एक बार भी इसे अपडेट नहीं करवाया है, उन्हें अपने पहचान और पते का प्रमाण देकर अपना आधार अपडेट करवाना चाहिए ताकि आधार सत्यापन में कोई असुविधा न हो। निवासी यह सुविधा आधार केंद्रों पर प्राप्त कर सकते हैं या स्वयं ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ यूआईडीएआई की ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से भी उठाया जा सकता है और यह सुविधा 14 जून, 2024 तक निःशुल्क है। उन्होंने निवासियों से अपने छः माह के बच्चों का नामांकन तुरंत कराने की अपील की तथा 5 और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आगाह किया कि यदि आधार धारक द्वारा ऐसी आयु प्राप्त करने के 2 वर्ष के भीतर बायोमेट्रिक्स को अपडेट नहीं किया जाता है, तो आधार निष्क्रिय हो सकता है। 5 से 7 एवं 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बॉयोमीट्रिक अपडेशन निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित परियोजनाओं जैसे कि राशन वितरण, आयुष्मान कार्ड, ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकरण एवं आयकर रिटर्न आदि में आधार के बहुआयामी प्रयोगों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए उन्होंने आधार में अपने मोबाईल नंबर को अंकित कराने का भी सुझाव दिया। इस अवसर पर उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति पूर्ण चंद ठाकुर, आधार से प्रतिनिधि विजय सिंह, ई-जिला प्रबंधक अखिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…