मुख्य समाचार

राजगढ़: जिला स्तरीय बैशाखी मेला-2024 को लेकर सांस्कृतिक समिति की बैठक आयोजित

राजगढ़(निशेष शर्मा/ संवाददाता ),



राजगढ, 26 मार्च – जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेले की तैयारियों को लेकर आज तहसीलदार राजगढ़ उमेश शर्मा की अध्यक्षता में उपमंडलाधिकारी कार्यालय के सभागार में सांस्कृतिक समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में जिला स्तरीय मेले के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं में बुलाए जाने वाले स्टाल कलाकारों को लेकर चर्चा की गई। समिति के विभिन्न सदस्यों ने हिमाचली, पंजाबी व स्टार कलाकारों को आमंत्रित करने और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने बारे भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में गैर सरकारी सदस्यों ने भी सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन से संबंधित अपने विचार रखे| तहसीलदार उमेश शर्मा ने कहा कि स्टार कलाकारों को बुलाने बारे 04 अप्रैल, 2024 तक सहमति बन जानी चाहिए। बैठक में नायब तहसीलदार दयानंद शर्मा, गैर सरकारी सदस्य विक्रम जेलदार, मदन लाल तोमर, सुरेंद्र ठाकुर, सुशील बृगु व विजेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

14 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

15 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

16 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

16 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

17 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

19 hours ago