मुख्य समाचार

नाहन :एमसीएमसी विज्ञापन और पेड न्यूज पर रखेगी कड़ी नजर-सुमित खिमटा

नाहन (ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गठित जिला मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिग कमेटी (एमसीएमसी) विज्ञापनों और पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक विज्ञापनों एवं पेड न्यूज का खर्चा एक्सपेंडिचर कमेटी के माध्यम से प्रत्याशियों के खातों में जोड़ा जायेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने शनिवार को नाहन में एमसीएमसी की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।सुमित खिमटा ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिग कमेटी के दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रानिक मीडिया में दिये जाने वाले विज्ञापन तथा अन्य संदेशों का प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनैतिक दल अथवा उसके प्रत्याशी द्वारा चुनाव में जारी होने वाले विज्ञापन की पूर्व अनुमति एमसीएमसी कमेटी से ली जानी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्याशियों की पेड न्यूज पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी और यदि पेड न्यूज का कोई मामला संज्ञान में आता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी।और उन्होंने कहा दूरसंचार कंपनियों को चुनाव के दौरान राजनैतिक दलों अथवा प्रत्याशियों द्वारा बल्क टेक्स्ट और वॉयस मैसेज प्रसारण के दौरान चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित गाईडलाईन की अनुपालना करने तथा इनकी जानकारी एममसीएमसी को देने के निर्देश भी दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन के दौरान प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले संभावित फेक न्यूज पर भी एमसीएमसी कड़ी निगरानी रखेगी और नियमानुसार कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि पैंफलेट, पोस्टर आदि पर उसके मुद्रक व प्रकाशक का नाम प्रकाशित करवाना अनिवार्य है। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी एवं सदस्य सचिव एमसीएमसी ममता नेगी ने बैठक का संचालन करते हुए कमेटी के विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर. वर्मा, एसडीएम सलीम आजम, तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार सूरत पुंडीर, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी मोहन राकेश, एसडीओ बीएसएनएल शलिनी सिंह, आयकर निरीक्षक जगन नाथ व समिति के अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

40 minutes ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

2 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

5 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

6 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

8 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

8 hours ago