मुख्य समाचार

आप ने उपायुक्त कार्यालय के नजदीक किया धरना प्रदर्शन

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

आज आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय के उपयुक्त कार्यलय शिमला के नजदीक दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बलदेव राज, वरिष्ठ नेता चमन राकेश आजटा व प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष के सभी नेताओं को डरा धमका कर या प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा छापे डलवा कर बीजेपी में शामिल करवाते हैं। ये न केवल एक लोकतंत्र की हत्या है वल्कि संविधान की भी हत्या है। साथ ही इन नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भजपा में जाने से इन्कार किया और मोदी के विरोध में खड़ा होने का निश्चय किया तो इसी का बदला लेने के लिए एक-एक करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डलवा रही है। इसी संदर्भ में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि इतने महीनों बाद भी आम आदमी पार्टी के नेताओं के पास एक भी पैसा न मिला। जबकि चंदा लूट में इस देश के प्रधानमंत्री केअर फंड में घोटालों के बाद भी एक भी आदमी को गिरफ्तार नहीं किया और न कोई जानकारी मुहैया करवाई जा रही है। इस धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के जिला शिमला ओर सोलन के कार्यकर्ताओं तथा पदधिकारिओं ने भाग लिया। जिला सोलन अध्यक्ष भरत ठाकुर, महिला सचिव रीता ठाकुर, राजेश चानना , बलदेव राज, नरेंद्र कंवर, उदय डोगरा, आदि नेताओं ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

4 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

4 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

6 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

6 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

7 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

7 hours ago