मुख्य समाचार

संजौली महाविद्यालय में गणित विषय पर दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

राजधानी शिमला स्थित उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में शुक्रवार को गणित विषय पर दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। “ADVANCES IN MATHEMATICAL SCIENCES, SCIENTIFIC COMPUTING AND ITS APPLICATIONS” शीर्षक से अयोजित कार्यशाला में देश विदेश से आए विषय विशेषज्ञों ने शिरकत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद प्राचार्या प्रो भारती भागड़ा ने इस अंतरराष्ट्रीय समागम पर गर्व की अनुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि उत्कृष्ट महाविद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक समुदाय इस अवसर का भरपूर लाभ उठाकर खूब ज्ञानवर्धन करेंगे।

कार्यशाला में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से प्रोफेसर रिद्धि शाह, किंग सऊद यूनिवर्सिटी सऊदी अरब से प्रोफेसर सुरजीत सिंह, टोरंटो यूनिवर्सिटी से डॉ आराध्या सूद, टेल अविव यूनिवर्सिटी इस्राइल से डॉ हरप्रीत सिंह, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से प्रोफेसर राजेश कुमार शर्मा और प्रोफेसर राम प्रकाश शर्मा, पंजाब यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर दिनेश खुराना और डॉ अंजना खुराना, संत लोंगोवाल इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संगरूर पंजाब से प्रोफेसर मंदीप सिंह आदि अनेक विषय विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। इनके अलावा प्रदेश भर के महाविद्यालयों से भी लगभग 200 प्राध्यापक इस आयोजन में भाग ले रहे हैं, जो इन दो दिनों में पेपर भी प्रेजेंट करेंगे। इस कार्यशाला के आयोजन में विशेषरूप से गणित विभाग के डॉ गिरीश, डॉ अंजना और डॉ पूनम के अलावा संजौली महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक वर्ग ने अपना विशेष योगदान दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

1 day ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

1 day ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

1 day ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

1 day ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

1 day ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

1 day ago