मुख्य समाचार

एनएचपीसी निगम मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट,

एनएचपीसी ने 20 से 21 मार्च 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 मनाने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 21 मार्च,2024 को एनएचपीसी निगम मुख्यालय में महिला कार्मिकों को सम्मानित किए जाने के साथ-साथ सुश्री संध्या स्वामी (आईपीएस), एडिशनल डीसीपी-I, उत्तर पश्चिम दिल्लीका एक व्याख्यान व  20 मार्च 2024 को आयोजित’अन्विथा ‘ आउटबाउंड प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल था। आर.पी. गोयल, सीएमडी,एनएचपीसी, उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी और आर.के. चौधरी, निदेशक (तकनीकी एवं परियोजनाएं), एनएचपीसी 21 मार्च 2024 को अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और महिला कार्मिकों  के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान, संध्या स्वामी (आईपीएस), एडिशनल डीसीपी-I, उत्तर पश्चिम दिल्लीने महिला सशक्तिकरण और वर्क लाइफ बैलेंस पर व्याख्यान दिया। अपने व्याख्यान में उन्होंने बेहतर कार्य निष्पादन के लिए मानसिक और शारीरिक फिटनेस के महत्व पर जोर दिया। समारोह के एक भाग के  रूप में, एनएचपीसी ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी पेपर प्रस्तुतियों तथा  सामाजिक विधिक  सेवाओं और एनएचपीसी के  वित्तीय लाभ में विशेष भूमिका निभाने वाली महिला कार्मिकों  को सम्मानित किया। इन महिला कार्मिकों  में ए. नलिनी, अदिति बिष्ट, लिया जॉर्ज, कंचना देवी, डॉ. पिंकी कुमारी रॉय, डॉली सिंह, रेयो हाले, केंगम बुची, मिकबॉम नाडा , कल्पना रानी जैन, राधा गुप्ता, सीमा शर्मा, नेहा गुप्ता, संतोष शर्मा, मंजूषा मिश्रा, पल्लवी खन्ना, पायल ताराचंद टेकचंदानी और भावना शामिल थीं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 समारोह में महिला कार्मिकों के लिएआयोजित ‘अन्विथा ‘ आउटबाउंड प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शामिल था। यह कार्यक्रम एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक), उत्तम लाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में एनएचपीसी के प्रशिक्षण व मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा संचालित एक विशेष पहल थी। ‘अन्विथा’ कार्यक्रम का आयोजन फन एंड लर्निंग के माध्यम से एनएचपीसी महिला कार्मिकों के बीच जुड़ाव की भावना पैदा करने और उन्हें एनएचपीसी के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करने के संबंध में एक विशेष पहल थी।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

1 day ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

1 day ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

1 day ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

1 day ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

1 day ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

2 days ago