राजगढ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला 9 और 10 अप्रैल, 2024 को काली केहड़ क्रिकेट मैदान नारग में बडे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अध्यक्ष मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने बुधवार को ग्राम पंचायत हाल नारग में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी यह जानकारी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 9 अप्रैल को मां नगरकोटी देवी की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत मां नगरकोटी देवी की पालकी की शोभायात्रा मंदिर से काली केहड़ मैदान तक पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोगों के दर्शन के लिए निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्वालु भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दोनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे और प्रदेश के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी और प्रदेश के प्रसिद्व लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मेले के दौरान स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और विभिन्न खेल जिसमें वालीबाल व कबड्डी प्रतियोगिता के अलावा मेहंदी, मटका फोड़ व रस्साकशी इत्यादि प्रतियोगिताओं सहित मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। मेले के अंतिम दिन 10 अप्रैल को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे। एसडीएम ने बताया कि मेले को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में विभिन्न उप समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें कार्यकारी समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, वित्त एवं लेखा, स्वागत व प्लॉट आवंटन इत्यादि समितियां शामिल हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया। बैठक में मेले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार नारग दीपक सूद, खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा, सीडीपीओ दीपक चौहान, मेला कमेटी के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ) 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…
ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…