मुख्य समाचार

कुल्लू : पेट्रोल डीजल 2 रू 0 प्रति लीटर की कमी करके देशवासियों को बड़ी राहत : अरविंद चंदेल

कुल्लू (आशा डोगरा/संवाददाता),

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा डीजल व पैट्रोल की कीमतों में 2 रू0 प्रति लीटर की कमी करके देशवासियों को बड़ी राहत प्रदान की है। नई दरें आज 15 मार्च सुबह छह बजे से लागू हो गई है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब विश्व मुश्किल दौर से गुजर रहा था, विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया तब भी 1973 के बाद आए 50 साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद पीएम मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण देश पर आंच नहीं आई। भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढाई बर्षों में 4.65 प्रतिशत कम हुए। जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि दुनिया भर में चाहे कुछ भी हो रहा हो परन्तु प्रधानमंत्री मोदी  का पूरा प्रयास रहा की देश के हर कोने में और हर नागरिक तक ईंधन की सप्लाई बनी रहे। हर चूल्हा जलता रहे, हर गाड़ी चलती रहे, प्रगति की गति में ना कभी कमी आए और ना कोई रुकावट। आज भी हालांकि लाल सागर में संकट बना ही हुआ है, परंतु जैसे ही कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दामों में कुछ राहत हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत पेट्रोल और डीजल के दाम कम करके अपने परिवार यानि देश को एक और उपहार दिया। नवंबर 2022 से अब तक पेट्रोल  ₹15 और डीजल  ₹17 सस्ता हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने दो अवसरों पर नवंबर 2021 और मई 2022 में पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज कम किया और ये सुनिश्चित किया कि भाजपा शासित राज्य वैट की दर कम करके ये राहत सीधा मोदी के परिवार को पहुंचाएं। यही कारण है कि आज भी भाजपा शासित और अन्य राज्यों के बीच पेट्रोल के दामों में लगभग ₹15 रुपये और डीजल के दामों में लगभग ₹11 रुपये तक का अंतर है। उन्होंने पहले दो बार में एक्साइज घटाकर पेट्रोल के दाम ₹13 रुपये प्रति लीटर कम हुए थे और डीजल ₹15 प्रति लीटर। आज की कटौती के बाद नवंबर 2022 से लेकर अब तक पेट्रोल दाम में हुई कुल 15 रुपये की कमी और डीजल के दाम में कुल 17 रुपये की कमी आएगी।

अरविंद चंदेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भाजपा की पूर्व जयराम सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल से वैट कम करके राज्य में पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 17 रुपये प्रतिलीटर सस्ता किया था परन्तु वर्तमान सुक्खू सरकार ने एक साल में दो बार डीजल व पैट्रोल के दाम बढ़ाकर प्रदेश की जनता को  झटका दिया है। राज्य सरकार ने डीजल पर तीन रुपए वैट बढ़ाकर डीजल पर वैट 7.40 रुपए से बढ़कर अब 10.40 रुपए हो गया है। जनवरी 2023 में सरकार ने डीजल में वैट की बढ़ोतरी 3 रु कर दी इससे पहले डीजल पर वैट 4.40 रु लग रहा था और उसके उपरांत 7.40 रु लगना शुरू हो गया। इसके विपरीत पूर्व भाजपा सरकार ने नवंबर 2021 में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट में क्रमश 7.5 प्रतिशत और 8 प्रतिशत की कटौती कर जनता को राहत पहुंचाई थी। तब वैट कम होने से प्रदेश में पेट्रोल 12 रु और डीजल 17 रु सस्ता हुआ था। जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago