मुख्य समाचार

राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय शिविर का समापन समारोह

राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर)

दिनांक 4 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में सप्त दिवसीय शिविर का समापन समारोह हुआ। जिसका शुभारंभ 12:00 किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय ददाहु के प्राचार्य डॉ. पवन शर्मा थे। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिव भारद्वाज द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर की गई। उसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारी द्वारा शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे उन्होंने सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं देकर प्रेरित किया। उसके बाद संस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत एकल नृत्य द्वारा की गई। स्वयंसेवियों द्वारा महिला साशक्तिकरण पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जो एक हास्य लघु नाटिका थी। उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा सभी स्वयंसेवियों और कार्यक्रम अधिकारी को शुभकामनाएं दी गई और राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पवन शर्मा ने महाविद्यालय की क्यारियों और वाटिका की हरियाली को बनाए रखने के लिए कुछ पौधें भी स्वयंसेवियों को दिए। इस कार्यक्रम के अन्त में स्वयंसेवियों द्वारा पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

सुंदरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुराहल के दो तस्कर 134 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े

मंडी (नितेश सेनी ,संवाददाता ), सुंदरनगर - जिला मंडी में वर्ष 2026 की अब तक…

2 minutes ago

सीबीएसई स्कूलों में भीड़ के चलते दो शिफ्टों में लगेंगी कक्षाएं, शिक्षा निदेशालय का बड़ा फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी सीनियर…

31 minutes ago

4 घंटे में नाबालिग लड़कियां सकुशल बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

विकास शर्मा शिमला । जिला पुलिस शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र चार घंटे…

1 hour ago

पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई, आदतन नशा तस्कर 3 माह के लिए जेल भेजा

विकास शर्मा शिमला । जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे…

1 hour ago

श्री रेणुका जी में 3 नई पंचायतों के गठन से विकास को मिलेगी रफ्तार: विनय कुमार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार…

19 hours ago