कुल्लू, (आशा डोगरा),
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने आज भाजपा के ज़िला के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पालकों की नियुक्ति की है। भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा को ज़िला युवा मोर्चा के पालक का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्होंने ज़िला उपाध्यक्ष नारा ठाकुर को ज़िला महिला मोर्चा का पालक, ज़िला भाजपा सचिव सुनील कारवा को ज़िला अनुसूचित जनजाति मोर्चा का पालक, ज़िला भाजपा सचिव डावे राम को ज़िला अनुसूचित जाति मोर्चा का पालक,ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष मुनशी मल्होत्रा को ज़िला किसान मोर्चा का पालक, ज़िला भाजपा कोषाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर को ज़िला ओ बी सी मोर्चा का पालक, ज़िला भाजपा सचिव अशोक ठाकुर को ज़िला अल्पसंख्यक मोर्चा का पालक,इसके साथ ही ज़िला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल को अहम ज़िम्मेवारी सौंपते हुए ज़िला के सभी प्रकोष्ठों का पालक नियुक्त किया है।जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने सभी पदाधिकारियों से आशा जताई है कि संगठन की मजबूती के लिए सभी अपनी अपनी जिम्मेवारियों का वहन करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…
शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…
शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ), 3 मार्च को आयोजित इस अभियान के दौरान गांव के…