मुख्य समाचार

बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक होगा अयोजित – एल.आर.वर्मा

नाहन (हेमंत चौहान),

उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर इस बार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक आयोजित किया जायेगा। मेले के आयोजनों से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर आज बुधवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे वहीं पर श्रद्धालुओं को पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधायें भी उपलब्ध करवाई जायेंगी।

उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती रहेगी। एल.आर. वर्मा ने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरीके से बनाया जाएगा जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को भी असुविधा का सामना ना करना पड़े। बैठक के दौरान साफ-सफाई को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में काला अंब से त्रिलोकपुर तक यातायात नियंत्रण, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, सूचना केंद्र की स्थापना, आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मेला क्षेत्र की साज-सज्जा व विद्युतीकरण, परिवहन सुविधा आदि पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक कदम उठाने और सभी तैयारियां को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। तहसीलदार नाहन एवं मंदिर अधिकारी उपेन्द्र चौहान ने बैठक का संचालन किया और मेले के दौरान किये जाने वाले विभिन्न प्रबंधों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। बैठक में एसडीएम नाहन सलीम अजीम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, के अलावा मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों व मंदिर ट्रस्ट के अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

2 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

4 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

6 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago