मुख्य समाचार

अधिकारियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

कुल्लू, (आशा डोगरा),

बचत भवन कुल्लू के सभगार में लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के दृष्टिगत निर्वाचन विभाग द्वारा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, व चुनाव को लेकर गठित समितियों के नोडल अधिकारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया हैं।लोक सभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए विभिन्न विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। राष्ट्र स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपेंद्र नाथ शुक्ला ने नोडल अधिकारियों को ईवीएम के बारे में विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने ईवीएम के एम 3 मॉडल के बारे, ईवीएम के स्टोरेज ,रेंडमाइजेशन, कमीशनिंग के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने भारत चुनाव आयोग द्वारा निष्पक्ष चुनाव के लिए विभिन्न कमेटियों के बारे में भी जानकारी दी . उन्होंने व्यय निगरानी , शिकायत सुचना केंद्र, विडिओ निगरानी, विडिओ निरिक्षण, उड़नदस्ता था लेखा निरिक्षण टीमो की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी । एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने आदर्श चुनाव संहिता के लागू होने के बाद चुनाव आयोग के निर्देशानुसार किये जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी , कार्यशाला में सीविजिल एप के माध्यम से चुनाव से सम्बंधित शिकायतों से सम्बंधित जानकारी भी दी गई ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

2 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

3 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

4 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

5 hours ago