राजनीति

प्रदीप सूर्या को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, पछाद युवा कांग्रेस में खुशी की लहर

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी प्रदीप सूर्या को राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने एक और बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, इससे पहले वह प्रदेश युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे हैं | हाल ही में उन्हें हिमाचल सरकार ने राज्य परिवहन निगम का निदेशक बनाया है और प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पछाद विधान सभा का प्रभारी बनाया है | प्रदीप सूर्या मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु के करीबी माने जाते हैं और प्रदेश में युवाओं के बीच अच्छी पेठ रखते हैं | उनके प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पछाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, सिरमौर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा, प्रमोद ठाकुर, विकास ठाकुर, मनीष ठाकुर, चंद्र मोहन शर्मा, अरुण ठाकुर ,कमल रपटा , प्रेम सागर, कृष्ण, अजय ठाकुर ,विक्रम ठाकुर, दिनेश तोमर ,राहुल कंवर ,सतीश भाजटा, प्रदीप ठाकुर, भीम सिंह, दिनेश ,धर्मेंद्र चौहान, पवन मनसैक, ओम प्रकाश, अतर सिंह, विकास शर्मा ,अमित तोमर, अनु , भानु ठाकुर, अनिल ठाकुर, सतीश और पूरी युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने उनके अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की है |

Himachal Darpan

Recent Posts

शिलाई गोलीकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, रंजिश में रची थी हत्या की साजिश; आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…

15 hours ago

रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा

ददाहू ( हेमंत चौहान ,संवाददाता ), नाहन, 17 नवंबर। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के…

2 days ago

पच्छाद पुलिस की कार्रवाई, मकान से बरामद हुई 7 लीटर अवैध शराब

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…

2 days ago

हरिपुरधार में तीन मंजिला मकान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा; 36,200 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…

2 days ago