मुख्य समाचार

सिरमौर जिला में 28 और 29 फ़रवरी को लगेंगी राजस्व लोक अदालतें – सुमित खिमटा

नाहन (हेमंत चौहान),

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि जिला में आगामी 28 और 29 फरवरी 2024 को ‘‘राजस्व लोक अदालतों’’ का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 28 व 29 फरवरी 2024 को समूचे प्रदेश में राजस्व लोक अदालत के रूप में मनाया जाना प्रस्तावित है और इसी कड़ी में सिरमौर जिला में भी लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि ‘‘राजस्व लोक अदालतो’’ के अन्तर्गत सिरमौर जिला की सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर निर्धारित तिथियों में सभी प्रकार के तकसीम, इंतकाल निशानदेही, रेवेन्यू एंट्रीज में करेक्शन सम्बन्धी लंबित मामलों की सुनवाई व निपटारा किया जाएगा।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि 28 फरवरी 2024 को नाहन तहसील के अंतर्गत त्रिलोकपुर और पटवार कार्यालय निहोग, ददाहू कार्यालय के अन्तर्गत ददाहू कार्यालय में, नौहराधार तहसील के अन्तर्ग तहसील कार्यालय नौहराधार में, कमरऊ तहसील के अन्तर्ग पटवार वृत सतौन रोनाहाट, रोनाहाट उप तहसील के अंतर्गत उप तहसील कार्यालय रोनाहट, रेणुका जी तहसील कार्यालय के अंतर्गत तहसील कार्यालय संगड़ाह तथा पटवार वृत्त अंधेरी में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने आगे बताया कि 28 फरवरी को ही हरिपुरधार उप तहसील अंतर्गत पटवार वृत्त टिक्करी डसाकना, पांवटा साहिब तहसील के अंतर्गत पटवार वृत्त राजपुर एवं पटवार वृत्त पावटा साहिब, राजगढ़ तहसील के अंतर्गत पटवार वृत्त मतियाणा और पटवार वृत राजगढ़, पझौता उप-तहसील के अंतर्गत उप तहसील कार्यालय नौहरी, पच्छाद तहसील कार्यालय के अंतर्गत पटवार वृत धार टिकरी और तहसील कार्यालय पच्छाद, नारग उप तहसील कार्यालय के अंतर्गत उप तहसील कार्यालय नारग और माजरा उप तहसील कार्यालय के अंतर्गत पटवारवृत्त धौलाकुआं में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा।

सुमित खिमटा बताया कि 29 फरवरी 2024 को नाहन तहसील के अंतर्गत मोगीनंद और बनकला, ददाहू तहसील के अंतर्गत ददाहू तहसील कार्यालय में, नौहराधार तहसील के अंतर्गत पटवारवृत बोगधार, कमरऊ तहसील के अन्तर्गत तहसील कार्यालय कमरऊ, रोनाहाट उप तहसील के अंतर्गत उप तहसील कार्यालय रोनाहट, रेणुका जी तहसील कार्यालय के अंतर्गत पटवार वृत्त रजाणा तथा तहसील कार्यालय स्थित संगड़ाह में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन होगा। इसी प्रकार 29 फरवरी को ही हरिपुरधार उप-तहसील के अन्तर्गत तहसील कार्यालय हरिपुरधार, पांवटा साहिब तहसील कार्यालय के अंतर्गत पटवारवृत्त शिवपुर और पटवार वृत्त टोका नगला, राजगढ़ तहसील के अंतर्गत तहसील कार्यालय राजगढ़ और पटवार वृत धार बजेरा, पझौता उप तहसील के अन्तर्गत तहसील कार्यालय नौहरी, पच्छाद तहसील के अन्तर्गत तहसील कार्यालय पच्छाद और पटवार वृत सरांहा में, नारग उप-तहसील के अंतर्गत उप तहसील कार्यालय नारग और उप-तहसील माजरा के अन्तर्गत पटवार वृत्त माजरा में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने जिला के सभी लोगों से आहवान किया है कि निर्धारित तिथियों को अपने तकसीम, इंतकाल निशानदेही इत्यादि के लंबित मामलों के निपटारे हेतु संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) से संपर्क कर अपनी लंबित राजस्व मामलों का निपटारा करवाना सुनिश्चित करें व इस अवसर

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

12 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

13 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

15 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

16 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

16 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

16 hours ago