खेल जगत

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

एसजेवीएन आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 9 फरवरी से 11 फरवरी तक एनजेएचपीएस झाकड़ी में किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार द्वारा किया गया और इस अवसर पर सभी टीमों द्वारा खेल भावना से खेलने की शपथ ली गई, निगम गीत को सस्वर सुना गया ।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने निगम अध्यक्ष एवम प्रबन्ध निदेशक गीता कपूर का आभार व्यक्त किया, जिनके असीम सोच के कारण इस तरह का आयोजन संपन्न हो पा रहा है। उन्होंने कहा की खेल कर्मचारियों में एकाग्रता का स्तर और समर्थ शक्ति को सुधारने में सहायक साबित होता है । साथ ही साथ व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के अतिरिक्त एक सद्दृण जीवन प्रदान करने में सहयोग करता है। मुख्यातिथि ने समस्त खिलाड़ियों को शुभकमनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में कोई भी टीम जीते अंतत: जीत एसजेवीएन की होगी।

तीन दिनों तक चली इस आंतर प्रोजेक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया । जिसमें होस्ट टीम नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के अतिरिक्त कॉरपोरेट हेडक्वार्टर शिमला, रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन, लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिकल प्रोजेक्ट, नटवार मोरी और एसटीपीएल बक्सर की टीमें शामिल है। रविवार को एसजेवीएन आंतर प्रोजेक्ट तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का एनजेएचपीएस क्रिकेट मैदान झाकड़ी में समापन हुआ । जिसमें मुख्यातिथि के रूप में परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने शिरकत की ।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एनजेएचपीएस और आरएचपीएस के मध्य खेला गया । जिसमें रामपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रन का लक्ष्य एनजेएचपीएस झाकड़ी के समक्ष रखा। जिसे एनजेएचपीएस झाकड़ी की टीम ने 5 विकेट खोकर 10वें ओवर में लक्ष्य को आसानी से पूरा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए झाकड़ी टीम के अतुल खान ने शानदार 21 गेंदों में 53 रन बनाकर जीत हासिल करने में सहयोग किया। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान लुहरी परियोजना का रहा। मुख्यातिथि परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने सभी विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । इस दौरान परियोजना के विभागाध्यक्ष,अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

3 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

4 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

5 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

5 hours ago