राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
देवठी मझगांव वार्ड से जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल ने आज शीलाबाग अलोटी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की |
यह प्रतियोगिता पिछले 12 दिनों से चल रही थी और इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग 48 टीमों ने भाग लिया, जिसमें भारती 11 कुडु लवाना विजेता और शीलाबाग उप विजेता रही |विनय भगनाल ने इस प्रतियोगिता को कराने वाली कमेटी को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी और कहा कि आज जिस तरह से खेलकूद की प्रतिस्पर्धाएं निरंतर चल रही है, उससे युवा खेल के प्रति आकर्षित हो रहे हैं जो बहुत जरूरी है | उन्होंने इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजकों को अपनी ऐच्छिक निधि से 11,000 और क्रिकेट मैदान बनाने के लिए जिला परिषद निधि से 51,000 देने की घोषणा की | इस उपलक्ष पर उनके साथ पछाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, प्रवीण, संदीप, जयदेव, विशाल,सुनील, सोनू, जितेंद्र,धर्मेंद्र इत्यादि लोग उपस्थित रहे |
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…