शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
चिट्टे में डूबता हिमाचल प्रदेश का युवा और अन्य आयु वर्ग जिससे परिजनों की चिताएं बढ़ती जा रही है | आने वाली पीढ़ियों को कैसे इस नशे से दूर रखा जाए ये भी एक बड़ा मुद्दा आज प्रदेश में बन रहा है और एक सवाल ये भी खड़ा हो रहा है की आखिर वो परिजन आगे क्यों नही आ रहे, जिनके बच्चे इसकी चपेट में आ चुके है | ऊपरी शिमला में पुलिस द्वारा लगातार प्रयास जारी है | चिट्टे का नशा अब गांव में दस्तक दे चुका है | डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस थाना ठियोग के अधिकार क्षेत्र धमांदरी में गश्त व चेकिंग के दौरान राम लाल पुत्र सीता राम निवासी पो धमांदरी तह ठियोग जिला शिमला उम्र 42 वर्ष आरोपी से 7.10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है |
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…