मुख्य समाचार

बिजलेश्वर युवक मण्डल थासीभ्रा की मासिक बैठक आयोजित

कुल्लू, (आशा डोगरा),

जिला कुल्लू मुख्यालय से सटे खराहल घाटी के थासीभ्रा गाँव में बिजलेश्वर युवक मण्डल थासीभ्रा कुल्लू की मासिक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में अध्यक्ष उत्तम चन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष गांव के कुछ जागरूक व उत्साही युवाओं द्वारा अपने गाँव के विकास, पारम्परिक व सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन सहित समाज सेवा करने के उदेश्य हेतु बिजलेश्वर युवक मण्डल नामक एक संघ का गठन किया गया जोकि अपना प्रथम वर्ष पूर्ण करने जा रहा है । उन्होंने इस खुशी के अवसर पर अपने सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि अपने उदेश्य के अनुरूप बिजलेश्वर युवक मण्डल थासीभ्रा द्वारा अपनी प्रथम वर्षगांठ पर एक “भजन संध्या” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । इस भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 19 फरवरी 2024 सोमवार को संध्या बेला में किया जायेगा । इस भजन संध्या कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति रस से सराबोर गीत–संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी । कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु युवक मण्डल द्वारा उपसमितियों का भी गठन किया गया और प्रत्येक सदस्य को जिम्मेवारी सौंपी गई । बैठक में बिजलेश्वर युवक मण्डल के अध्यक्ष उत्तम चन्द सहित उपाध्यक्ष नीरज, सचिव सुमित, वित्त सचिव संजय कुमार, प्रेस सचिव चुनी लाल, सह सचिव निशांत, वित्त सह सचिव मोहित, सदस्य पदम सिंह, नरेश कुमार व रोहित उपस्थित रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago