भरमौर (महिंद्र पटियाल),
जन-जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में इन दिनों खासकर आवारा कुत्तों में चर्म रोग फैलता जा रहा है | कुत्तों की इस कडाके की ठंड में हालत ऐसी है मानों उन के शरीर पर बाल ही नहीं है | खुजला कर उन्होंने शरीर के सारे बाल निकाल दिए हैं व उनकी चमडी में जगह-जगह खून भी निकल रहा है | कुछ कुत्तों की हालत ऐसी है की पर्यटक भी उन्हें देख कर डर रहे हैं|
इसी संदर्भ में जब सहायक निर्देशक भेड विकास अधिकारी डॉ राकेश भंगालिया से बात की गई, तो उन्होंने बताया की यह चर्म रोग भरमौर में कुत्तों में फैला हुआ है | हमारे विभाग की तरफ से दिसंबर माह में ही 24 कुत्तों को इसके प्रति टैवलट व इंजेक्शन भी लगाएं गए फिर भी कई आवारा कुत्ते इस प्रक्रिया से बाहर रह गए हैं | उन्होंने बताया कि यह चर्म रोग कुत्तों में ज्यादा मीठा खाने से होता है | उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि जो भी लोग अपने इर्द-गिर्द घूमते चर्म रोग वाले कुत्तों को टैबलेट व इंजेक्शन लगवाना चाहते हैं तो इसका स्टाक विभाग के पास काफी मात्रा में है व इसके लिए विभागीय मदद भी ले सकते हैं | वहीं दूसरी तरफ इसके प्रति खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉ शुभम भंडारी से बात की गई, तो उन्होंने बताया की इन कुत्तों के चर्म रोग से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन इनके उठने- वैठने से बच्चों में एलर्जी व स्किन भी खारिस से लाल हो सकती है इसके प्रति सावधान रहें |
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…