मुख्य समाचार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजगढ़ में एसडीएम ने फहराया तिरंगा

राजगढ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

75वें गणतंत्र दिवस का उपमंडल स्तरीय समारोह राजगढ़ शहर के नेहरू मैदान में बडे़ धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, एनसीसी व एनएसएस की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड की सलामी ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। हमारा संविधान 2 साल 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हुआ और 26 नवम्बर, 1949 को इसे पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया गया और उसके पश्चात् इसे 26 जनवरी, 1950 को पूरे देश में लागू किया गया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है और इसी दिन हमारे देश भारत को गणतंत्र देश का सर्वोेत्तम दर्जा प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान अन्य देशों के संविधान से अधिक मजबूत और सशक्त है।  उन्होंने कहा कि देश को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद करने के लिए देश के स्वतंत्रता सैनानियों के साथ-साथ हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश को आज़ादी दिलाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आज हमें देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान बनाने वाले महापुरूषों को भी नमन करना चाहिए। हम और हमारा देश बाबासाहब भीमराव अंबेडकर का सदैव ऋणी रहेगा जिन्होंने संविधान निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसडीएम ने कहा कि यह गर्व व खुशी की बात है जिस धरती पर हम खडे़ हैं इसका भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत बड़ा महत्व रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को विकसित बनाने में युवाओं की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और भारत को विकसित देशों की श्रेणी मंे शामिल करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा तभी हमारा देश विश्वगुरू बनेगा।  
मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले लोगों व विभिन्न स्कूलों के बच्चों को ट्राफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं व अन्य संस्थाओं द्वारा भाषण व देशभक्ति गीत के साथ-साथ रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अकाल अकादमी बडूसाहिब के छात्रों ने तलवारबाजी, लठ, भांजना व चरखी के माध्यम से अपने कौशल का रोमांचक प्रदर्शन कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।  
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा ज्योती साहनी, उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर व पार्षदगण, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारीगण, प्रधान व्यापार मंडल हरीओम खेडा, नगर पंचायत सचिव अजय गर्ग, एसएचओ रविन्द्र लाल, नायब तहसीलदार दयानंद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

11 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

11 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

12 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

12 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

13 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

14 hours ago