मुख्य समाचार

अब मरीजों को अस्पताल साथ नही ले जानी पड़ेगी पुरानी पर्चियां और टेस्ट रिपोर्ट

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

प्रदेश के किसी भी अस्पताल से यदि मरीज को आइजीएमसी में रेफर किया जाता है। ऐसे मरीजों व स्वजनों को बीमारी की कोई डिटेल बताने की जरूरत नहीं रहेगी। अस्पताल में मरीज जब पर्ची बनेगी तो उसमें एक कामन आईडी डाली जाएगी। उस समय पंजीकरण नंबर दिया जाएगा। इस नंबर को डालकर मरीज की बीमारी की पूरी हिस्ट्री पता लग सकेगी। इसके लिए आइजीएमसी प्रशासन ने पूरे प्रदेश का एक केंद्रीय सिस्टम शुरू किया है।

आइजीएमसी में मंगलवार से इसके तहत पर्ची बनाना शुरू कर दिए है। इसमें जो भी आईडी पर्ची पर होगी। उस आईडी के माध्यम से किसी भी अस्पताल में मरीज की बीमारी की पूरी हिस्ट्री राज्य के सभी अस्पताल में मौजूद होगी। अभी तक मरीज को लाने पर पहले करवाए गए सभी टेस्ट ये पहले क्या दवाएं दे चुके हैं। इसकी पूरी पर्चियां मरीजों को लानी होती है।
मरीज के तमिमदारो को मरीज के साथ ही उनके दस्तावेजों की पूरी फाइल भी उठा कर लानी होती है। भविष्य में इस सिस्टम के लागू होने के बाद इससे छुटकारा मिलेगा। साथ ही आइजीएमसी में इलाज करवाकर जो मरीज बाद में प्रदेश के दूसरे हिस्से के अस्पताल में दवा के लिए जाएंगे. उन्हें भी इस काम आईडी से लाभ होगा।

मरीजों की यदि रिपोर्ट घूम हो जाती है तो मरीजों को परेशान होने की जरूरत नहीं है न ही मरीजों को द्वारा टेस्ट करवाने की जरूरत भी नहीं है। अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली को शुरू कर दिया है। इसमें मरीज की सारी रिपोर्ट मिल जाएगी। अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली वह प्रणाली है जो रोगी के स्वास्थ्य डेटा को बताती है। इसमें रोगी का पूरा डेटा होता है। इसमें मरीज की पंजीकरण से लेकर मरीजों की रिपोर्ट , लैब टैस्ट व टेस्ट की पूरी जानकारी प्रदान होगी। अस्पताल के एमएस डाक्टर राहुल राव ने बताया कि मंगलवार से अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली को शुरू कर दिया है। इसके शुरू होने से मरीजों को अस्पताल में परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। इसके माध्यम से मरीज की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पूरे प्रदेश के अस्पतालों के लिए कामन आईडी जारी की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

5 minutes ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

35 minutes ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

2 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

7 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

17 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

20 hours ago