विकास शर्मा ( ब्यूरो ) गणतंत्र दिवस के लिए शिमला में तैयारियां होना शुरू हो गई है। सभी विभागों ने अपनी झांकियां बनाना शुरू कर दी है। सभी विभाग चौड़ा मैदान में अपनी झांकियों को तैयार कर रहे हैं । इन झांकियों के माध्यम से लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। झांकियां को इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि लोगों को इन योजनाओं की जानकारी मिल सकेा। वे योजना का लाभ कैसे लिया जाना है। इसकी बारे में जानकारी हासिल कर सकें। हिमऊर्जा हर बार सोलर पैनल से लेकर सोलर गीजर तक को झांकी में शामिल करता है। इससे लोगों को ये बताया जा सकता है कि इन योजनाओं का लाभ वे कैसे हासिल कर सकते हैं. इसके साथ ही इस बार सामाजिक न्याय विभाग की ओर से सुखाश्रय योजना पर झांकी बनाई जा सकती है। इसी तरह से शिक्षा विभाग की ओर से प्री प्राइमरी स्कूलों को शामिल करते हुए झांकी बनाई जा सकती है। नगर निगम शिमला शहर को कूड़ा रहित कैसे बनाया जा सकता है। इस पर काम करते हुए लोगों को दिखाते हुए झांकी तैयार की जा सकती है। इस बार राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम शिमला के रिज मैदान पर होना है। गणतंत्र दिवस के दिन लोगों को कुछ नया देखने को मिले, इसको लेकर काम किया जा रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस में हिम ऊर्जा, पर्यटन विभाग, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम शिमला, वन विभाग, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग, डाक विभाग सहित अन्य विभागों की झांकियां भी शामिल है।राज्यपाल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षताइस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। गणतंत्र दिवस के लिए होने वाले कार्यक्रम के लिए पुलिस , अधर्सैनिक बल, सेना, स्कूली बच्चों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को 5 सेक्टर में बांटा जाएगा। शहर में होने वाली गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…
किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…