राजनीति

13 महीनों में 13,000 करोड़ का लिया कर्ज आखिर गया कहां – सुखराम

खाली हाथ सरकार गांव के द्वार, लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ – कश्यप

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप व विधायक पावटा साहिब एंव पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने संयुक्त बयान में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को फ्लॉप कर दिया है। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार खाली हाथ गांव के द्वार जा रही है। सांसद ने इसे जनता के साथ एक और धोखा कर दिया है। सांसद ने कहा कि पूर्व में रही भाजपा सरकार के जन मंच कार्यक्रम का कांग्रेस जमकर विरोध किया करती थी। उन्होंने कांग्रेस सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा जन मंच के कार्यक्रम बजट के साथ किया करती थी जबकि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार बगैर बजट के ही इस कार्यक्रम को कर रही है। सांसद ने तंज करते हुए कहा कि सरकार गांव के द्वार जाए चाहे किसी के द्वार काम किसी के हो नहीं रहे हैं केवल और केवल लोगों को धोखा देने का काम किया जा रहा है। नेता गांव के द्वार कार्यक्रम में अगर कुछ कर रहे हैं तो केवल अधिकारियों को डांट डपटकर अपनी नाकामियों पर पर्दे डाल रहे हैं।
वहीं पूर्व मंत्री व विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी ने अपने बयान में सरकार से पूछा कि 13 महीने में 13000 करोड़ का कर्ज लिया है आखिर यह पैसा कहां गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास के कार्य ठप पड़े हैं सरकार खाली हाथ होने का रोना रो रही है। ऐसे में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम कर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि न केवल प्रदेश बल्कि जिला सिरमौर जहां सरकार का एक मंत्री और दूसरे विधानसभा उपाध्यक्ष है बावजूद इसके जिला का विकास कोसों दूर चला गया है । उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि गांव के द्वार कार्यक्रम बजट के साथ करें ना कि खाली हाथ।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

10 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

12 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

13 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

13 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

21 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

2 days ago