ददाहु (हेमंत चौहान, संवाददाता),
आरवीएन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ददाहु ने अपना 34 वा स्थापना दिवस राइजिंग डे के रूप में मनाया। इस अवसर पर आईबीएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।विद्यालय के बच्चों द्वारा उनके सम्मान में स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लघु नाटिका इत्यादि प्रस्तुत की गई । राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहु की शुरुआत 1991 में की गई थी और समय के साथ साथ इसके स्तर को बढ़ाया गया। इस समय इस विद्यालय में जमा दो की कक्षाएं बैठ रही है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय ने कई डॉक्टर और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की शारीरिक शिक्षा पर भी खूब जोर दिया जाता है उन्होंने बताया कि 33 साल पूरे होने के उपलक्ष में और 34वां स्थापना दिवस राइजिंग द के रूप में मनाते हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है । आने वाले समय में विद्यालय में और अधिक मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी उन्होंने बताया कि विद्यालय में खेल परिसर को बढ़ाया जाएगा जिसमें बास्केटबॉल बैडमिंटन वॉलीबॉल इत्यादि के लिए ग्राउंड का निर्माण किया जाएगा ताकि बच्चे शारीरिक शिक्षा के साथ-साथ अपने खेल को भी कुछ स्तर पर ले जा सके उन्होंने विद्यालय के शिक्षक गण और कर्मचारी का भी धन्यवाद व्यक्त किया जिनके सहयोग से विद्यालय सफलता की शिखर पर बढ़ता जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…