सिरमौर (हेमंत चौहान, संवाददाता),
सिरमौर जिला के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार की वर्तमान में यात्रा न करने के लिए प्रशासन ने अपील की है। प्रशासन द्वारा चूड़धार मंदिर के कपाट न खुलने तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों को चूड़धार की यात्रा न करने का परामर्श दिया गया है। एसडीएम संगडाह सुनील कुमार ने बताया कि सर्दियों के मौसम में हिमपात व ठंड के कारण मंदिर मार्ग जोखिम व खतरे से भरे रहने की संभावनाओं के चलते चूड़धार मंदिर को दर्शन हेतु गत प्रथम दिसम्बर 2023 से ही बंद रखा गया है और मंदिर के कपाट अप्रैल माह तक बंद रहेंगे। उन्हांने कहा कि यात्रा के सम्बन्ध में पूर्व में जारी आदेशों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जा सकती है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…