कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),
जिला कुल्लू के उप मंडल बंजार की ग्राम पंचायत बालागाड़ की रहने वाली ज्योति ठाकुर ने राष्ट्रीय पैरा गेम्स शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा डिस्क थ्रो की प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीत कर हिमाचल प्रदेश तथा जिला कुल्लू का नाम रोशन किया है। यह पैरा गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता गोवा में आयोजित की गई थी। जिसमें बंजार घाटी के बालागाड़ पंचायत के रहने वाली ज्योति ठाकुर ने भी भाग लिया था। ऐसे में अब दो मेडल जीतकर ज्योति ठाकुर ने हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन किया है। ज्योति ठाकुर ने इससे पहले दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी भाग लिया था और उड़ीसा में भी आयोजित पैरा गेम्स में गोल्ड मेडल जीते थे। इसके अलावा पुणे में भी पैरा गेम्स में शॉट पुट तथा डिस्क थ्रो में ज्योति ठाकुर ने 2 गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीते थे। पैरा खिलाड़ी ज्योति ठाकुर ने बताया कि पैरा राष्ट्रीय खेल कुद प्रतियोगिता जो पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा गोवा में 9 से 13 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। उसमे उन्होंने शॉट पुट में स्वर्ण पदक व डिस्क थ्रो में कांस्य पदक जीता है। इसका पूरा श्रेय वो अपने कोच ललित ठाकुर और अपने परिजनों को देती है। वही, खिलाड़ी ज्योति ठाकुर की इस उपलब्धि पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता खेमा दीपक और भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र की आईटी संयोजक कुसुमलता दीपक ने बधाई देते हुए कहा कि ज्योति बंजार की ग्राम पंचायत बालागाड के जलाफड़ गांव के रहने वाले गौतम राम ठाकुर की बेटी हैं और वो बचपन से ही काफी प्रतिभावान रही है। ऐसे में ज्योति ठाकुर की इस उपलब्धि से जिला कुल्लू सहित हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे भारत में रोशन हुआ है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…