शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ की राज्य स्तरीय बैठक ठाकुर द्वारा मन्दिर झंडूता जिला बिलासपुर में संघ के राज्य अध्यक्ष हेमराज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में संघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से टी जी टी हिन्दी और टी जी टी संस्कृत के पदलाभ तथा पदोन्नति लाभों को जल्द प्रदान करने की मांग की। हेमराज ठाकुर ने बताया कि इस बैठक में संघ की गतिविधियों की आगामी रूपरेखा बनाई गई। इन गतिविधियों में संघ ने जल्द ही राज्य स्तर पर एक साहित्यिक सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई है। हेमराज ने बताया कि इस सम्मेलन को शिमला में मनाया जरगा, जिसमे प्रदेश स्तर के भारतीय भाषाओं के अध्यापकों को साहित्यिक और भाषा तथा संस्कृति सम्बंधी संगोष्ठी के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस सन्दर्भ में शिक्षा विभाग से भी विधिवत वार्तालाप किया जाएगा। संघ ने सामूहिक रूप से हिन्दी और संस्कृत के उत्थान के लिए वचनबद्धता दौहराई। इस अवसर पर पदाधिकारियों के क्रम में संघ के संस्थापक नरेन्द्र शर्मा, संयोजक धनवीर नायक, महासचिव अर्जुन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा शर्मा, महिला मोर्चा सचिव डा तारा ,राज्य कोषाध्यक्ष डा ललित ,जिला बिलासपुर से विवेकशील, सुभाष चन्द, करीम ख़ान, देवेन्द्र कुमार, प्रियंका ,सिरमौर से सुरेन्द्र , चम्बा से वन्दना, मण्डी से आचार्य रोशन , गोपाल सिंह ,यादवेंद्र ठाकुर, ऊना से शिव , शिमला से पूर्ण चंद , अनिल शर्मा ,सोलन से डा अजय कुमार आदि के अतिरिक्त सभी जिलों से उपस्थित अध्यापक – अध्यापिकाओं ने भाग लिया।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…