कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),
हिमाचली संस्कृति में चार चांद लगाने वाले हिमाचली प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत का नया गीत “बांकी शाऊंनी 5” साजा माघ के उपलक्ष में यूट्यूब पर रिलीज हो गया है | इस नए गीत को इंद्र जीत ने खुद लिखा ब कंपोज किया है | ये गीत लोक गायक इंद्र जीत के निजी यूटयूब चैनल पर रिलीज हुआ है | इससे पहले शाऊंनी सीरिज के 4 भाग रिलीज हो चुके है | शाऊंनी सीरिज को करोड़ों लोगों ने देखा व पसंद किया है | लोक गायक इंद्रजीत का हमेशा यही प्रयास रहता है कि हर गाने में हिमाचली संस्कृति दिखाई दें | इस गीत में भी लोक गायक इंद्र जीत ने हिमाचल की संस्कृति को दर्शाया है | इस गीत की शूटिंग थाची वैली जिला मंडी में की गई है | इस गीत में इंद्र जीत के साथ लडकी की आवाज चारू शर्मा की है, म्यूजिक सुरेंद्र नेगी ने दिया है, वीडियो निर्देशक का किरदार हमेशा की तरह सुरेश सुर ने निभाया है | सपना चौहान ने हमेशा की तरह शाऊंनी का किरदार निभाया है | लोक गायक इंद्र जीत ने पूरी उम्मीद जताई है कि “बांकी शाऊंनी 5” को भी लोगों का ढेर सारा प्यार आशीर्वाद मिलेगा |
निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ के तहत टिक्कर क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की नगर पंचायत रिवालसर में एक 14 वर्षीय…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…