खेल जगत

विनय भगनाल ने हाटी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

फागु में खेली जा रही है क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ किया |यह क्रिकेट प्रतियोगिता अगले 25 दिनों तक चलेगी, जिसमें 64 टीमें भाग लेंगी | इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतने वाली टीम को 1 लाख और चमचमाती ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 51000 और चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी | इस उपलक्ष में विनय भगनाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह हाटी कप प्रतियोगिता इस क्षेत्र में पहली बार करवाई जा रही है, जो कि एक अविस्मरणीय पल है और वह इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं | उन्होंने युवाओं को जागरुक करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतिस्पर्धाएं युवाओं को नशे और कुरीतियों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाती है और उन्हें समाज में एक अच्छी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करती है | उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजकों को अपनी ऐच्छिक नीधि से ₹11,000 और मोढ में बन रहे शिरगुल महाराज के मंदिर के लिए जिला परिषद निधि से ₹1,00,000 रूपए देने की घोषणा की | इस उपलक्ष पर उनके साथ पछाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, जिला युवा कांग्रेस के महासचिव प्रमोद ठाकुर, सचिन, विक्की, यतिन, अकी, राहुल इत्यादि लोग शामिल थे |

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

13 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

13 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

17 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

19 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

23 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

2 days ago