मुख्य समाचार

उड़ान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दशहरे से पूर्व किया गया सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

उड़ान वेलफेयर सोसाइटी राजगढ़ द्वारा दशहरे से पूर्व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया और इस सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकार और हिमाचल के नामी कलाकारों ने प्रस्तुति देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया | इस सांस्कृतिक संध्या में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी दीपक धीर ने शिरकत की और उनके साथ कांग्रेस पार्टी के शहरी अध्यक्ष विक्रम जैलदार, ओबीसी सेल पच्छाद के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, राजगढ़ नगर पंचायत की अध्यक्ष ज्योति साहनी और सुधीर ठाकुर, रत्न कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि और उनके साथ आए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। दीपक धीर ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति का अभिन्न अंग है और उन्होंने कमेटी को इस आयोजन के लिए 31000 रुपए की राशि दी। कमेटी के सदस्य हर्ष ठाकुर ने वशिष्ठ अतिथि और उनके साथ आए लोगो धन्यवाद किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

16 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago