खेल जगत

पांगी के सरकारी विद्यालय के चार छात्र छात्राओं का EMRS निचार के लिए हुआ चयन

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

जनजातीय जिला किन्नौर के राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय पांगी के 3 छात्र व एक छात्रा का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार के लिए चयन हुआ है | बता दे कि मोक्ष नेगी (89), अध्विक नेगी(81), लक्ष्य नेगी (86) व गुलवंशी नेगी ने 85 अंक प्राप्त कर विद्यालय, गांव तथा अपने माता पिता का नाम रोशन किया है । वहीं विद्यालय के अध्यापक संत कुमार नेगी व मनोज कुमार नेगी द्वारा विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को प्रवेश परीक्षा की तैयारियां करवाई गई । ऐसे में हाल ही में नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ के लिए भी राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय पांगी के 3 छात्र छात्राओं का चयन हुआ था । ऐसे में खुशी जताते हुए केंद्रीय मुख्य शिक्षक हिशे कर्मा नेगी ने बताया की हर वर्ष विद्यालय के छात्र छात्राओं को अध्यापकों द्वारा तैयारियां करवाती जाती है जिसका परिणाम आज सामने आया है उन्होंने बताया कि इन छात्र छात्राओं को मेहनत भी रंग लाई है और विद्यालय का नाम भी रोशन हुआ है । परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय आए छात्र छात्राओं को मुख्य शिक्षक तथा अन्य अध्यापक अध्यापिकाओ ने खतक्ष पहना कर सम्मानित किया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

60 minutes ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

1 hour ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

2 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

2 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

8 hours ago