मुख्य समाचार

खैरी लाना माडग में श्री मद् देवी भागवत महा पुराण का आरंभ

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ ),

शरद् नवरात्रे के पावन पर्व पर खैरी लाना माडग के काली मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय श्री मद् देवी भागवत महा पुराण ज्ञान यज्ञ आरंभ हुआ । आचार्य पंडित अनिल शर्मा अपने मुखारविंद से देवी भागवत महा पुराण का व्याख्यान कर रहे हैं । पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि नवरात्र के पावन पर्व पर श्री मद् देवी भागवत महा पुराण का विशेष महत्व होता है । नवरात्रे के नौ दिनों में माता भगवती के विभिन्न स्वरूपोंए राक्षसों के साथ किए गए युद्वों बारे  व्याख्यान किया जाएगा । उन्होने बताया कि काली मंदिर से साथ बहने वाली गिरिनदी के किनारे इस पुराण का बहुत की महत्व माना जाता है । बता दें कि पहले नवरात्रे को श्री मद् देवी भागवत महा पुराण का मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों द्वारा गाजे बाजे के साथ हार्दिक स्वागत किया गया । पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि 16 से 22 अक्तूबर तक प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक मूल पाठ किया जाएगा । जबकि 11 बजे से 3 बजे तक कथा प्रवचन किया जाएगा । 23 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे हवन पुर्णाहति तदोपरांत कथा प्रवचन और दोपहर बाद एक बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा । पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि श्री मद् देवी भागवत महा पुराण के पाठ से किसी महामारी का प्रकोप नहीं होता बल्कि क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली का सूत्रपात होता है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

18 minutes ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago