मंडी (नितेश सैनी) : राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने जिला मंडी के सुंदरनगर के नरेश चौक में लगाए नाके में वाहन की चैकिंग के दौरान 70 पेटी बीयर व 45 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला मंडी मनोज डोगरा ने बताया कि सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग सुनील कुमार के नेतृत्व में यह नाका लगाया गया था। उन्होंने बताया कि नाके में चैकिंग के दौरान जब एक बोलेरो पिकअप गाड़ी नंबर एचपी 66 – 6595 को तलाशी के लिए रोका गया तो उसमें शराब पाई गई। चालक से जब उक्त शराब से सम्बंधित परमिट व अन्य दस्तावेज़ मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला मंडी मनोज डोगरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त शराब को जब्त कर पुलिस को हवाले कर दिया गया है और गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच करने पर उक्त शराब को केवल चंडीगढ़ में ही बिक्री की इजाजत थी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और भविष्य में भी शराब तस्करों के विरुद्ध इस तरह की कारवाई जारी रहेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…