मुख्य समाचार

आज़ादी के अमृतकाल मे आज़ाद हुआ जिला लाहौल स्पीति का यांगला गांव

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

भारतवर्ष की आजादी को आज 76 साल हो गए है व इस समय सम्पूर्ण भारत मे आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है | ऐसे मे जिला लाहौल एवं स्पीति मे चंद्रा घाटी जिसे लाहौल मे तिनन घाटी कहा जाता है | इस घाटी का एक गांव यांगला, जो आज तक सडक सुविधा से विहीन था | आज उस गांव मे सड़क पहुँचने से गांव में ख़ुशी का माहौल है, इस गांव के बुजुर्गो ने 1980 के दशक से लेकर इस गांव के लिए सड़क सुविधा के लिए लड़ाई लड़ी | किन्तु हर बार यह गांव राजनीतिक बली चढ़ा, इस गांव के अधिकतर किसानो का कहना है कि इस गांव मे खेती बहुत उत्तम है, किन्तु सड़क सुविधा के आभाव मे किसानो को प्रति बैग 100 रूपए तक घोड़ो पऱ खर्च करना पड़ता था, जिस कारण किसान अच्छी फसल के बावजूद अधिक नहीं कमा पाते थे | अब जब गांव सड़क सुविधा से जुड़ गया है तो गांव का अत्यधिक विकास होगा | खेती व पर्यटन की दृष्टि से यह गांव जल्द विकसित होगा व इस गांव का सौंदर्य पर्यटको को स्वतः अपनी और खींचेगा | बता दें कि इस गांव की तारीफ़ स्वयं बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल व उनके पिता धर्मेन्द्र भी कर चुके है व आने वाले समय मे यहाँ अपना समय बिताने की बात कर चुके है | इस विशेष समय मे यांगला वासियो ने पूर्व मंत्री राम लाल मार्कण्डेय का धन्यवाद किया, जिन्होने इस गांव को पुल दिया व विशेष धन्यवाद वर्तमान विधायक रवि ठाकुर को दिया | जिन्होंने अपना वचन निभाते हुआ सडक को 4 माह के भीतर गांव तक पहुंचा दिया |

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

12 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

13 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

13 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

15 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

15 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

15 hours ago