मुख्य समाचार

प्रधान परिषद राजगढ़ ने एसडीएम के माध्यम से सरकार को सौंपा ज्ञापन

राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),

आज पीडब्लूडी विश्राम गृह राजगढ़ में प्रधान परिषद राजगढ़ की बैठक अध्यक्ष विद्यानंद शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें निम्नलिखित कार्यवाही अमल में लाई गई। बैठक में चर्चा की गई कि हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कैडर कर्मचारियों (पंचायत सचिव, तकनीकि सहायक, कनिष्ट अभियन्ता) द्वारा 30-09-23 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायतों के कार्य प्रभावित हुए है। इन कर्मचारियो के हड़ताल पर जाने से 14वाँ, 15वाँ वित्तायोग जो कि निर्धारित समय सीमा के अर्न्तर्गत खर्च किया जाना है। जिसमे संयुक्त हस्ताक्षरकर्ता , पंचायत सचिव, तकनीकि सहायक, कनिष्ट अभियन्ता के बिना कार्य बन्द पड़े है। मनरेगा मद के तहत किए जा रहे कार्य बन्द बड़े है। पंचायतों द्वारा, सिमेन्ट व अन्य सामग्री को उठा लिया गया है। जिससे सिमेन्ट खराब (सेट) होने से सरकारी सामग्री व धन का नुकसान होगा। इस मौके पर प्रधान परिषद ने एसडीएम राजगढ़ को ज्ञापन सौंपा, जिसमें हो रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए सरकार से मांग की है कि जिला परिषद केडर कर्मचारियों की मांगों को सुना जाए व शीघ्र उचित समाधान किया जाए, ताकि पंचायत के कार्यों को सुचारू रूप से चलाया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। …

6 hours ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 8.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ) , इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में…

7 hours ago

RDG कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है: केंद्र सरकार पर विनय कुमार का हमला

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार…

7 hours ago

भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े पर बड़ा वार, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में भर्ती और सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल पर लगाम कसने…

10 hours ago

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

2 days ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

2 days ago