कुल्लू (आशा डोगरा),
नाबार्ड के सौजन्य से शिलानाल पंचायत के बागान गांव में आछरी इंटीग्रेटिड रूरल एंड डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी कुल्लू द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए 15 दिवसीय आजीविका एवम उद्यमिता उद्यम विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिलानाल पंचायत के बागान गांव में 30 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा | इस प्रशिक्षण में फल एवम सब्जियों को खाद्य प्रसंस्करण करके उत्पादों को तैयार करना सिखाया जाएगा और साथ ही उनको पैकेजिंग लेबलिंग और मार्केटिंग के बारे में बताया जाएगा | प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत एजीएम नाबार्ड जीसी नेगी द्वारा किया गया | जिसमें उन्होंने प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी और स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाते हुए कार्य करने के प्रोत्साहित भी किया | संस्था के प्रधान महेश भारती द्वारा 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की बिस्तर पूर्वक जानकारी दी गई कि 15 दिन तक ट्रेनिंग प्रोग्राम में विभिन विभाग से आधिकारी आयेंगे और महिलाओं तक विभिन्न प्रकार की स्कीम के बारे में बताएंगे और अपना अनुभव सांझा करेंगे | फूड प्रोसेसिंग के प्रशिक्षण के लिए एसटीडी फार्मर नगवाई, निमकिश भुंतर से विशेषज्ञ आयेंगे और अपना अनुभव सांझा करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…