राजनीति

हिमाचल में बढ़ रही बेरोजगारी दर, कांग्रेस ने साधी चुप्पी : कंवर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार आई है, तब से झूठ का बोलबाला प्रबल रूप से चल रहा है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले बोला था कि सत्ता में आते ही पहली ही कैबिनेट में वो एक लाख नौकरियां देंगे | उनकी वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने भी इसी प्रकार के भाषण अनेकों जगह दिए। उन्होंने तो नौकरियों को लेकर एक कैलकुलेशन भी जनता को समझाई थी, शायद उनको याद होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वस्तु स्थिति कुछ और है, सच में देखा जाए तो यह सरकार नौकरियों से लोगों को निकालने का काम कर रही है। बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों से लोगों को निकाल भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत की कार्यबल में वृद्धि हो रही है, 6 वर्षों में सबसे कम बेरोजगारी भाजपा की मोदी सरकार के दौरान हुई है|

अगर वर्ष गणना के दृष्टिगत देखा जाए तो 2017-18 6%, 2018-19 5.8%, 2019-20 4.8%, 2020-21 4.2%, 2021-22 4.1% और 2022-23 3.2% की बेरोजगारी दर है। इसके साथ 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर कुछ इस प्रकार है ग्रामीण बेरोजगारी दर 2017-18 5.3% और 2022-23 2.4%। शहरी बेरोजगारी दर 2017-18 7.7% और 2022-23 5.4%। भारत की औसत बेरोज़गारी दर 6.6% है। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय औसत से अधिक बेरोजगारी दर वाले शीर्ष-3 राज्य का आंकड़ा भी है जिसमें हिमाचल प्रदेश 13.8%, राजस्थान 11.7% और छत्तीसगढ़ 11.2% है। हिमाचल बेरोजगारी की दृष्टि से सबसे तेजी से बढ़ता प्रदेश बन रहा है। कांग्रेस का शासन कुप्रबंधन शासन है और यह आंकड़े इसका प्रमाण है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

6 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

6 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

7 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

7 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

7 hours ago