मुख्य समाचार

शुभम सूद बने कांगड़ा जिला युवा इंटक के चीफ

धर्मशाला (सोनलई, संवाददाता),

इंटक के युवा इंटक विंग ने हिमाचल के चार जिलों के अध्यक्ष तय कर लिए हैं। इसमें शुभम सूद को सबसे बड़े जिला कांगड़ा में जिला युवा इंटक के चीफ की बागडोर दी गई है। शुभम सूद मौजूदा समय में धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के अहम सदस्य हैं। वह पिछले कई सालों से पूरे हलके व पार्टी के अन्य संगठनों में एक्टिव हैं। बुधवार को युवा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा, इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा की अप्रूवल पर युवा इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंद्र चौहान ने चार जिलों के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। इसमें कांगड़ा के अलावा चंबा जिला की कमान रामकुमार, शिमला की ध्रुव, कुल्लू की हर्ष कपूर को दी गई है। सभी नए जिलाध्यक्षों ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा, इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा व युवा इंटक अध्यक्ष जसविंद्र चौहान का धन्यवाद किया है। कांगड़ा जिलाध्यक्ष शुभम सूद ने कहा कि वह अपनी तैनाती पर खासतौर से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा हमेशा युवाओं को प्रेरित करते हैं। वह सभी संगठनों को आगे बढऩे का अवसर प्रदान करते हैं। इसके लिए वह सुधीर शर्मा का आभार प्रकट करते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

6 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

7 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

11 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

11 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

14 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

14 hours ago