मनोरंजन

“ठगडे री सीख’’ नाटक से दी आपदा में बचाव की जानकारी

संगड़ाह (हेमंत चौहान, संवाददाता),

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ- 2023’’ के तहत आज मंगलवार को उप मण्ड़ल संगड़ाह के राजकीय महा विद्यालय व संगड़ाह बाजार में चेष्ठा लोक नृत्य कला मंच ने फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ व आगजनी जैसी स्थिती से निपटने के लिए प्रतिभागियों को जागरूक किया। इससे पूर्व उप मंडल पच्छाद के बस स्टैंड सराहां व ग्राम पंचायत बाजगा में नीतिका सुर संगम कला मंच राजगढ़ तथा उपमंडल कफोटा के टिम्बी व कफोटा में धालटा कला मंच ने गीत व नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा से बचाव व सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान कलाकारों ने नाटक “ठगडे री सीख“ के माध्यम से बताया कि भूकंप जैसी स्थिति उत्पन्न होने के दौरान किस प्रकार अपनी सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सहायता की जाए।
कलाकारों ने यह भी संदेश दिया कि घर एवं भवनों के निर्माण से पूर्व सही स्थान के चयन व नींव की कटाई या खुदाई भी उचित तरीके से करनी अति आवश्यक है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य संदीप कुमार, अधीक्षक विनोद शर्मा, प्रधान संगड़ाह नीलम कुमारी, गोपाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago