Uncategorized

अंडर-12  खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजगढ़ जोन रहा आल राउंड बेस्ट

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ खण्ड की प्राथमिक पाठशालाओं की राजगढ़ में आयोजित 28वी अंडर-12  खण्ड स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजगढ़ जोन ने खेलो और सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए  आल राउंड बेस्ट जोन का ख़िताब अपने नाम किया | लड़को में राजगढ़ जोन के अक्षय व लडकियों में भनोग जोन की वर्षा को बेस्ट एथलीट चुना गया |  प्रतियोगिता के समापन समारोह में सेवानिवृत प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी चेत राम शर्मा बतौर मुख्यातिथी शामिल हुए | उन्होंने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलो का बहुत महत्व है और और इससे बच्चो का शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास होने के साथ साथ उनमे अनुशासन, परिश्रम और प्रतिस्वर्धा की भावना उत्पन्न होती है   | उन्होंने अपनी एच्छिक निधी से आयोजको को 11 हजार की राशी प्रदान की व्  विजेता और उपविजेताओ को पुरस्कार वितरित किये |

खेल प्रतियोगिता के बालीबाल में लड़को में राजगढ़ विजयी और सनियो दीदग उपविजेता रहा | लडकियों में भनोग  जोन  विजयी और राजगढ़ जोन उपविजेता रहा | खो-खो में दोनों वर्गो में भनोग जोन  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | दोनों वर्गो में राजगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा | कब्बड्डी में लडकियों के वर्ग में सनौरा ने भनोग को तथा लड़को में राजगढ़ ने सनौरा को हराकर ट्राफी आपने नाम की | बेड मिन्टन में लडको के वर्ग में राजगढ़ विजेता व् सनौरा उपविजेता रहा | लड़कियों में भड़ोली पहले और शरगाँव दुसरे स्थान पर रहे | शतरंज में लड़को में राजगढ़ प्रथम व् सनियो दीदग दुसरे स्थान पर रहा | लडकियों में शरगाँव प्रथम व् राजगढ़ द्वितीय रहा | एथलेटिक्स में लड़को में भनोग जोन जबकी लडकियों में सनौरा जोन विजयी रहा | मार्च पास्ट की शील्ड भनोग व अनुशासन की शील्ड सनियो दीदग के नाम रही | सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोक नृत्य भड़ोली जोन  प्रथम स्थान पर रहा | एकल गायन में राजगढ़ खण्ड के काव्यांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | समूह गान में भी राजगढ़ खण्ड प्रथम स्थान पर रहा जबकि शरगाँव ने दूसरा स्थान हासिल किया | वन एक्ट प्ले में शरगाँव जोन प्रथम रहा | भाषण प्रतियोगिता में राजगढ़ जोन की प्रज्ञा दानी प्रथम स्थान पर रही 

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago