राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
रेणुका जी विधानसभा के अंतर्गत नौहराधार में हिमाचल यंगस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आज से शुभारंभ हुआ | इस प्रतियोगिता के शुभारंभ के मुख्य अतिथि देवठी मझगांव वार्ड से जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल रहे | यह प्रतियोगिता अगले तीन दिनों तक चलती रहेगी | इस प्रतियोगिता में पुरुष कबड्डी, महिला कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकसी, लूडो इत्यादि विभिन्न प्रकार की खेलें खेली जा रही है | इस प्रतियोगिता में लगभग 100 से ज्यादा टीमें भाग लेंगी | हिमाचल यंगस का इस प्रतियोगिता को करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना और युवाओं को खेलों की तरफ अग्रसर करना है | इस उपलक्ष पर विनय भगनाल ने हिमाचल यंगस का धन्यवाद करते हुए उनके इस प्रयास को सराहा और कहा कि इससे युवाओं को एक अच्छा मंच प्रदान होगा | उन्होंने अपनी ऐच्छिक नीधि से इस प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपए का योगदान दिया | इस उपलक्ष पर उनके साथ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, वरुण चौहान, जयप्रकाश, हिमाचल यंगस नौहराधार के अध्यक्ष विवेक, अंकुश, इत्यादि उपस्थित रहे |
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…