मुख्य समाचार

बसाल में जैस्मिन यूथ एंड इको क्लब द्वारा प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

सोलन (कमलजीत, संवाददाता),

आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला बसाल में जैस्मिन यूथ एंड इको क्लब बसाल द्वारा विद्यालय में सभी विषयों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | इसमें सकूल के बच्चों ने सभी विषयो पर अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए । इस प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न पर्यावरणीय, विज्ञान एवम सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर मॉडल बनाकर अपने अपने विचारों को प्रस्तुत किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा लगभग 24 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया जिसमें आठवीं कक्षा की छात्रा हर्षिता ने प्रथम, सुनीता, शिवांशी नैतिक और वंश ने द्वितीय स्थान और छठी क्लास के छात्र प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शन के अंत में विद्यालय के प्रभारी नितिन कश्यप ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में इस तरह की गतिविधि का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यवहारिक एवं प्रयोगात्मक ज्ञान में वृद्धि करना है | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिकाएं आशा शर्मा शास्त्री और पवना कुमारी कला अध्यापक एवं विनोद का पूर्ण सहयोग मिला |

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

20 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

20 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

20 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

22 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

24 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago