रेणुका जी (हेमंत चौहान, संवाददाता),
जिला सिरमौर के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुकाजी में गायत्री मंदिर का 39वां स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। ऋषि पंचमी के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले इस समारोह मे समाजसेवा, पत्रकारिता, देश सेवा, धर्म-संकृति व बेहतर कार्य कुशलता के क्षेत्र में अपनी बहुमुल्य सेवाएं देने वाले 9 श्रेष्ठ लोगों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्वयं गायत्री मंदिर के संचालक व महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने की। इस दौरान वन संपदा के संरक्षण के लिए डीएफओ श्रीरेणुकाजी उर्वशी ठाकुर, बेहतर कार्यकुशलता के लिए तहसीलदार ददाहू राजेन्द्र ठाकुर, बीएमओ धगेडा डॉ.मोनीषा अग्रवाल, देश सेवा के लिए सेवानिवृत्त सूबेदार दिनेश शर्मा, पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार शैलेश सैनी, छौऊ बौगर पंचायत की प्रधान संगीता तोमर, धावक विरेन्द्र सिंह, वयोवृद्ध कुन्दन सिंह तोमर व विजिट शिरगुल सेवा दल कोटी धीमान को गायत्री पुरस्कार से नवाजा गया। सम्मानित हुए श्रेष्ठ व्यक्तियों को एक शाल, माला, समृति सिंह व धार्मिक पुस्तकें भेंट की गई। महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने कहा कि समाज में जो लोग दूसरों की सेवा व मदद को हमेशा तत्पर रहते हैं। इस दौरान भजन-कीर्तन,भगवती गीत संगीत व प्रवचनों के पशचात विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…